Homeराज्यउत्तराखण्ड11 आईपीएस बदले, दून की एसएसपी होंगी निवेदिता कुकरेती

11 आईपीएस बदले, दून की एसएसपी होंगी निवेदिता कुकरेती

नौकरशाही में फेरबदल के बाद एक घंटे में ही, उत्तराखंड सरकार ने 11 आईपीएस समेत 10 पीपीएस अधिकारियों को तबादला कर दिया।

देहरादून की नयी SSP निवेदिता कुकरेती

निवेदिता कुकरेती, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) (प्रावधान और रखरखाव), को देहरादून एसएसपी स्वीटी अग्रवाल की जगह दी गयी है, एसएसपी देहरादून स्वीटी अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना के पद पर तैनाती दी गई है।

विमला गुंज्याल को टिहरी, पी रेणुका देवी को, अल्मोड़ा व जगतराम जोशी को पौड़ी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

अपर सचिव आशीष जोशी को चमोली का नया डीएम बनाया गया है।  बागेश्वर के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को रुद्रप्रयाग की कमान सौंपी गई है, जबकि रुद्रप्रयाग की जिलाधिकारी रंजना को डीएम बागेश्वर बनाया गया है

जिलाधिकारी चमोली विनोद कुमार सुमन को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। एसटीएफ में तैनात मुकेश कुमार को पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा दलीप सिंह कुंवर को पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय के पद पर भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी नारायण सिंह नपलच्याल को पुलिस अधीक्षक सीआइडी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, मुख्तार मोहसिन को पीएसी ऊधमसिंह नगर में सेनानायक, सेनानायक पीएसी ऊधमसिंह नगर रिद्धिम अग्रवाल को एसएसपी एसटीएफ , पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अजय जोशी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular