Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज, कई फैसलों पर लगेगी मुहर

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज, कई फैसलों पर लगेगी मुहर

उत्तराखंड मंत्रिमंडल की आज यानि गुरुवार को अहम बैठक सुबह 11 बजे सचिवालय में होगी।

इस बैठक में आबकारी व खनन नीति समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती हैं । पहले यह बैठक बुधवार को होनी थी लेकिन बुद्ध पूर्णिमा होने के कारण अब यह बैठक गुरुवार को हो रही है।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आबकारी और खनन नीति पर अहम चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा बैठक में उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड की ओर से उत्तराखंड पावर कारपोरेशन को दी जाने वाली रॉयल्टी बढ़ाने, गंगा मैनेजमेंट बोर्ड के ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को मंजूरी देने, राशन की दुकानों में प्वाइंट ऑफ सेल सिस्टम लागू करने आदि विषयों पर चर्चा की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular