उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में कल रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई और कई स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिरी, बिजली गिरने से करीब 70 भेड़ों की मौत की खबर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनस्यारी तहसील के कालामुनी और होकरा सैंरांथी क्षेत्र में भारी बारिश ओलावृष्टि हुई। वहीं सैनरांथी क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सैंरांथी में 70 भेड़ मर गई। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का जायजा लेने सैंरांथी पहुंच चुकी है।




