Homeराज्यउत्तराखण्डचीन की 17 कंपनियां करेंगी उत्तराखंड में निवेश

चीन की 17 कंपनियां करेंगी उत्तराखंड में निवेश

उत्तराखंड में  मलेशिया और थाईलैंड के बाद अब चीन की कंपनियां भी बड़े पैमाने पर निवेश की तैयारी कर रही  हैं। बता दे कि 17 चीनी कंपनियों के प्रतिनिधि निवेश को लेकर 24 अप्रैल को दून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ बैठक करने वाले है।

कितने का होगा निवेश 

बैठक में चीनी कंपनियों के साथ 6000 करोड़ से ज्यादा के निवेश पर सहमति बनने की पूरी उम्मीद है। त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार उत्तराखंड में विदेशी निवेश पर विशेष फोकस कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने हाल ही में  मलेशिया और थाईलैंड के अधिकारियो से वार्ता भी हो चुकी है।

किस तरह की कम्पनिया करेंगी निवेश 

अब 24 अप्रैल को चीन की 17 कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होनी है। चीन की कंपनियां खासकर फर्नीचर, कालीन, कंबल, वाइन माइनिंग आदि के क्षेत्र में निवेश करने की इच्छुक हैं। राज्य सरकार चीनी कंपनियों को सिडकुल के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी जमीन उपलब्ध कराएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular