Homeराज्यउत्तराखण्डवरिष्ठ पत्रकार पूरण पन्त ‘‘पथिक’’ का निधन,

वरिष्ठ पत्रकार पूरण पन्त ‘‘पथिक’’ का निधन,

बृहस्पतिवार रात को वरिष्ठ पत्रकार पूरण पंत ‘पथिक’ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वे कई दिनों से मुहं के कैंसर से जूझ रहे थे।

वरिष्ठ पत्रकार पूरण पन्त ‘‘पथिक’’ का निधन,

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार श्री पूरणपन्त ‘‘पथिक’’ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाली भाषा पत्रकारिता में स्व. श्री पथिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकेे निधन से पत्रकारिता को अपूरणीय क्षति हुई है।

स्व. श्री पंत ‘गढ़वालै धै’ नामक गढ़वाली साप्ताहिक अखबार के सम्पादक थे तथा गढ़वाली कवि और साहित्यकार के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार भी थे उनको उत्तर प्रदेश सरकार के समय गढ़वाली में उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित भी किया गया था।

मुख्यमंत्री श्री रावत ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular