Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में चार लाख लोगो को मिलेगा रोजगार

उत्तराखंड में चार लाख लोगो को मिलेगा रोजगार

द एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) के अध्यक्ष संदीप जजोदिया, महासचिव डीएस रावत और टारी की निदेशक क्षमा वी कौशिक ने बुधवार को सुभाष रोड स्थित होटल में पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के लिए तैयार अध्ययन रिपोर्ट को संयुक्त रूप से जारी किया। जिसमे कहा गया है किउत्तराखंड में अगले कुछ सालों में नौकरी की बहार आने वाली है। प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में अगले चार साल में चार लाख कुशल श्रमिकों की आवश्यकता होगी।

trivendra singh rawat

एसोचैम ने प्रदेश के उद्योगों में कुशल श्रमिकों की कमी बताई है। इसके तहत सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को सर्वे रिपोर्ट सौंपी गई है और उन्हें सुझाव दिया गया है कि इस कमी को दूर करने के लिए प्रदेश में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएं। एसोचैम और थॉट ऑर्बिट्रेज रिसर्च इंस्टीट्यूट (टारी) के संयुक्त सर्वे में यह बात सामने आई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular