गंगा को सीवर की गंदगी से मुक्त करने के लिए और पहाड़ से हरिद्वार तक गंगा को बचाने के लिए, FRI ने कमर कस ली है जिसके तहत FRI (वन अनुसंधान संस्थान) गंगा के किनारे ढाई करोड़ से अधिक पौधे लगाएगा।
एफआरआइ के विशेषज्ञों की मानें तो इससे न सिर्फ भू-कटाव कम होगा, गंगा में साफ पानी भी पहुंचेगा। इसके लिए राज्य के वन महकमे को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।
देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रोजेक्ट पर आयोजित बैठक में एफआरआइ के वैज्ञानिक डॉ. ललित कुमार शर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गंगा के किनारे पांच किमी की दूरी व गंगा में मिलने वाली सहायक नदियों के किनारे दो किमी तक पौधे लगाए जाएंगे।




