Homeराज्यउत्तराखण्डछापेमारी : औषधि नियंत्रक विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही

छापेमारी : औषधि नियंत्रक विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही

अनियमितता पाए जाने पर छह मेडिकल स्टोर व दो क्लीनिक पर औषधि नियंत्रक विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को छापेमारी करके नोटिस जारी किया और कुछ दवाइयां भी सील कीं।

मंगलवार को रायपुर व राजपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान मंदाकिनी विहार, ब्राह्मणवाला खाला, नालापानी चौक, राजीव नगर कंडोली आदि क्षेत्रों में दवा की दुकानों और क्लीनिकों की जांच की गई।

जांच में अनियमितता मिलने पर छह मेडिकल स्टोर एसके मेडिकल स्टोर, पुंडीर मेडिकल स्टोर, नेशनल केमिस्ट, नेगी मेडिकल सेंटर, एएम मेडिकोज और जेडएस मेडिकोज को नोटिस दिया गया। इसके अलावा अभिनव क्लीनिक और चौधरी क्लीनिक में भी टीम को व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिलीं, उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है। यहां टीम ने कुछ दवाइयां भी सील की हैं।

टीम ने सभी मेडिकल स्टोरों पर औषधि नियंत्रक विभाग की ओर से जारी किया जाने वाला लाइसेंस और प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों को जारी किया गया उत्तराखंड मेडिकल कांउसिल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट चेक किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments