Homeराज्यउत्तर प्रदेशतीन तलाक के बाद मुस्लिम युवती ने धर्म बदला और आर्यसमाज मंदिर...

तीन तलाक के बाद मुस्लिम युवती ने धर्म बदला और आर्यसमाज मंदिर में लिए फेरे

मैं तीन तलाक को लेकर हमेशा भयभीत रहती थी। इसलिए, मैंने हिन्दू धर्म अपना लिया क्योंकि यहां गृहस्थी सुरक्षित है। जी हाँ देशभर में तीन तलाक पर छिड़ी बहस के बीच चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के फौलादनगर गांव की युवती तीन तलाक से इस कदर भीत हुई कि उसने न केवल अपना धर्म बदला बल्कि गांव के ही हिन्दू युवक से आर्यसमाज मंदिर में फेरे भी ले लिए।

इससे नाराज युवती पक्ष के दो दर्जन से अधिक लोगों ने गुरुवार को कचहरी परिसर में पुलिस सुरक्षा के बावजूद नवविवाहित जोड़े पर जानलेवा हमला कर दिया। युवती के शरीर में पेंचकस घोंपकर उसे अगवा करने का प्रयास किया तो उसके पति को जमकर पीटा। बाद में दोनों ने न्यायालय में बयान दर्ज कराए।

परिजनों के हमले से खुद खैरून और उसका पति दीपक लहूलुहान हो गए। खैरून ने पुलिस सुरक्षा में मीडिया को बताया कि सात जन्मों का रिश्ता तीन बार तलाक बोलकर झटके में खत्म कर दिया जाता है। मैं तीन तलाक को लेकर हमेशा भयभीत रहती थी। इसलिए, मैंने हिन्दू धर्म अपना लिया क्योंकि यहां गृहस्थी सुरक्षित है। मैं अपने पति दीपक का सात जन्मों तक साथ दूंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular