गौलापार के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर में मिड-डे मील खाने से बच्चों के बीमार होने का है मामला.
31 मार्च को प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर के 10 से अधिक बच्चे बीमार हो गए थे। छह बच्चों को एसटीएच में भर्ती किया गया। अभिभावकों ने मिड-डे मील खाने से बीमार होने की लिखित शिकायत मुख्य शिक्षा अधिकारी रघुनाथ लाल आर्य को दी।
इस पर उप शिक्षा अधिकारी चंपा भौंर्याल ने चोरगलिया थाने में प्रधानाध्यापिका राजेश्वरी सजवाण, सहायक अध्यापक राकेश पांडेय व दो भोजन माताओं कुसुम कफल्टिया, दीपा सती के खिलाफ तहरीर सौंप दी। इस कार्रवाई पर प्राथमिक शिक्षक संगठन भी आगबबूला हो गया।
बुधवार को विद्यालय में ग्राम प्रधान बलजीत सिंह ने बैठक बुलाई। इसमें अभिभावक भी शामिल हुए। बैठक में एक पत्र तैयार किया गया, जिसमें संबंधित बच्चों समेत अन्य लोगों ने बच्चों के मिड-डे मील के अलावा अरंडी के फल खाने की बात लिखी है।




