Homeराज्यउत्तराखण्डमेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग होगा फोर लेन

मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग होगा फोर लेन

गढ़वाल मंडल के महत्वपूर्ण मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन बनाने के प्रस्ताव को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रलय ने मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद मेरठ से कोटद्वार के बीच लगभग 135 किमी राजमार्ग को फोर लेन में तब्दील किया जाएगा।

डॉ. रावत ने ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके कहा कि मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग गढ़वाल मंडल का महत्वपूर्ण राजमार्ग है। यह राजमार्ग मेरठ से कोटद्वार तक मैदानी क्षेत्र में 135 किमी लंबा है, लेकिन यह सिर्फ टू लेन है।

डॉ. रावत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने मेरठ से कोटद्वार तक राष्ट्रीय राज मार्ग को फोर लेन बनाने के प्रस्ताव को सहमति प्रदान कर दी। साथ ही, इसके लिए तत्काल डीपीआर बना कर शीघ्र कार्य प्रांरभ करने के निर्देश दे दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular