Homeराज्यउत्तराखण्डक्या सड़को के जाम बन गए है देहरादून की पहचान ?

क्या सड़को के जाम बन गए है देहरादून की पहचान ?

बुधवार को हुई बारिश से देहरादून का परा लुड़क गया और लोगो ने रहत की सांस ली, लेकिन सड़कों पर लगे जाम ने खुशनुमा मौसम का मज़ा किरकिरा कर दिया। पीक आवर में चौपहिया वाहनों की वजह से या बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था से पूरा शहर इस कदर बौखलाया कि एसएसपी को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच कर खुद ही यातायात की कमान संभालनी पड़ गई।

नौ बजे तक शहर सामान्य गति से चलता रहा था, लेकिन दस बजे के करीब सड़कों पर अचानक वाहनों का दबाव ऐसा बढ़ा कि आइएसबीटी, मंडी चौक, लालपुल, सहारनपुर चौक से लेकर प्रिंस चौक और प्रिंस चौक से लेकर दर्शन लाल चौक तक लंबा जाम लग गया। कारण शायद लोगो का घरो से कार लेकर निकलना है लेकिन देहरादून की सडको पर अब जाम लगना आम बात हो गयी है, सडको पर स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही और अब तो ऐसा लगता है की देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था को अब भगवान् के भरोसे ही छोड़ देना चाहिए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular