Homeराज्यउत्तराखण्डघूस लेती वन बीट अधिकारी गिरफ्तार

घूस लेती वन बीट अधिकारी गिरफ्तार

महिला वन रक्षक ने वनीकरण कार्य के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस टीम ने चकराता वन प्रभाग की फारेस्ट गार्ड व वन बीट अधिकारी कोटी किरन डिमरी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार वन पंचायत उभरेऊ के कुछ सदस्यों व सरपंच ने बीते 31 मार्च को एसपी विजिलेंस से को शिकायत की थी कि कि कालसी ब्लाक में वर्ष 2016-17 में चकराता वन प्रभाग (रिवर रेंज) में 1.88 लाख रुपये से वनीकरण का कार्य स्वीकृत हुआ था।

यह कार्य वन पंचायत तृतीय उभरेऊ कालसी द्वारा कराया गया। जिसका भुगतान पीएनबी शाखा कोटी कालोनी के वन पंचायत के खाते में होना था। सचिव वन पंचायत व फारेस्ट गार्ड किरन डिमरी ने भुगतान के लिए चेक काटे गए। आरोप है कि फारेस्ट गार्ड ने सरपंच से कहा कि अपने नाम के चेक से 50 हजार रुपये निकाल कर उसे दे दें। बातचीत के दौरान सौदा 20 हजार में तय हो गया। इस शिकायत पर बुधवार को इंस्पेक्टर विजिलेंस विभा वर्मा, भाष्कर लाल शाह, एसए नेगी की टीम ने पीएनबी कोटी कालोनी में रंगे हाथ पकड़ लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular