घर में पानी नहीं आता और देहरादून में हर दिन लाखो लीटर पानी होता है बर्बाद

जल संस्थान की 18 इंच की लाइन से हर दिन पांच लाख लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, मगर विभाग है कि सुध लेने को तैयार ही नहीं। मंगलवार को भी जल संस्थान ने लाइन को ठीक करने की जरूरत नहीं समझी। दिनभर पानी बर्बाद होता रहा और खामियाजा भुगतना पड़ा जनता को।

हर दिन लाखों लीटर पानी सड़क और नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। सोमवार को क्षेत्रीय लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों को शिकायत कर उक्त लाइन ठीक करने की मांग की थी, मगर मंगलवार को भी अधिकारियों ने लाइन की सुध नहीं ली।

नेहरू कॉलोनी स्थित तीन नलकूपों से जल संस्थान 50 साल पुरानी सीमेंट की 18 इंची पाइप लाइन से वाटर वर्क्‍स पानी लाता है। यह लाइन डालनवाला क्षेत्र में मात्र ढाई किलोमीटर के दायरे में 18 जगह से लीक हो रही है।

जल संस्थान पिछले 10 दिन से लोगों को जल्द लाइन ठीक करने का आश्वासन दे रहा है। यह अलग बात है कि लाइन की स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं, जल संस्थान की महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग का कहना है कि लाइन को ठीक करते समय सप्लाई प्रभावित होने का खतरा है। हालांकि, जल संस्थान जल्द लाइन को ठीक कर देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here