Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा के यह 7 पदाधिकारी छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित

भाजपा के यह 7 पदाधिकारी छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित

भाजपा पछवादून कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों के आपस में भिड़ने के मामले को प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। इस कृत्य को पार्टी की छवि को धूमिल करने वाला मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सात पदाधिकारियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

सोमवार को भाजपा पछवादून मंडल के प्रभारी की बैठक में प्रभारी अधिकारी राजपुर रोड क्षेत्र के विधायक खजान दास की उपस्थिति में बुलाई गई थी। इससे पहले बैठक अपने मुकाम तक पहुंच पाती, पदाधिकारी आपस में भिड़ने लगे। मंडल प्रभारी के समझाने पर भी पदाधिकारी शांत नहीं हुए तो उन्हें बैठक बीच में ही छोड़कर कूच करना पड़ गया।

इसकी पूरी रिपोर्ट उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा सुलेमान अहमद, सभासद नगर पालिका विकासनगर धर्मेद्र ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदीप त्यागी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा पछवादून सुरेंद्र चौहान, मंडल उपाध्यक्ष विकासनगर ग्रामीण दीपक तोमर, मंडल अध्यक्ष कालसी रितेश व जिला मंत्री राकेश अमोली को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular