Homeराज्यदिल्लीइंटरनेशनल विमेंस डे: राष्ट्रपति ने कहा- महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने...

इंटरनेशनल विमेंस डे: राष्ट्रपति ने कहा- महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दें पूरा सहयोग

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुभकामना देते हुए कहा कि भारतीय महिलाओं की पीढ़ियों ने देश के विकास और प्रगति में बहुमूल्य योगदान दिया है.

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ एक ऐतिहासिक कार्यक्रम: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं भारत और दुनिया की विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामना देता हूं. ’’ प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सरकार ने इनके सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में इनकी समान हिस्सेदारी के लिए दूरगामी कार्यक्रम और ऐतिहासिक कानून पेश किये और बनाये हैं. इस संबंध में उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम का जिक्र किया.

महिलाओं को उनकी आशा, आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरा सहयोग दिया जाना चाहिए: राष्ट्रपति

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं को उनकी आशा, आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरा सहयोग दिया जाना चाहिए और उन्हें सुरक्षा, सम्मान और पूरी समानता मिलनी चाहिए जो उनका पवित्र अधिकार है. राष्ट्रपति ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कन्या भ्रूणहत्या रोकने और भारत में बालिकाओं को शैक्षणिक अवसर प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है.

भारतीय महिलाओं ने देश के विकास और प्रगति में बहुमूल्य योगदान दिया है: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने कहा कि अपनी अतुलनीय करूणा, सहिष्णुता और कठिन परिश्रम के कारण भारतीय महिलाओं ने देश के विकास और प्रगति में बहुमूल्य योगदान दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘ इस दिन मैं भारत के लोगों का आह्वान करता हूं कि वे लैंगिक समानता और सही अथरे में महिला सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता की पुष्टि करें . ’’

प्रणब मुखर्जी ने कहा कि हमें महिलाओं को उनकी पूरी क्षमता का विकास करने, आशा. आकांक्षा की पूर्ति करने और सुरक्षित, सम्मानित और समानता पर आधारित जीवन जीने के पवित्र अधिकार के लिए पूरा समर्थन देने जरूरत है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular