Tuesday, March 3, 2026
Home समाचार यूपी में अब हत्या, लूट और बलात्कार का बोलबाला: पीएम मोदी

यूपी में अब हत्या, लूट और बलात्कार का बोलबाला: पीएम मोदी

वाराणसी के रोहणिया में अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी में अब हत्या, लूट और बलात्कार का बोलबाला है. यहां नौकरी के लिए रेट लगाए जाते हैं और पुलिस थाने तो अब समाजवादी पार्टी के दफ्तर बन गए हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2022 में जब हिंदुस्तान की आजादी के 75 साल होंगे, तब तक देश का कोई नागरिक ऐसा न हो जिसके पास अपना घर न हो. ऐसा बीजेपी ने लक्ष्य रखा है. किसानों की जिंदगी बदलने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है. देश के विकास के लिए गांव की तस्‍वीर बदलना जरूरी है. केंद्र सरकार का लक्ष्‍य है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाए. रैली में पीएम ने पहले मतदान, फिर जलपान’ का नारा भी दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2