इस साल गर्मी का मौसम कुछ अधिक गर्म रहने वाला है क्योंकि मौसम के जानकारों ने आने वाले दिनों में पूरे देश में तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान लगाया है और हालत यह है कि जनवरी का महीना पिछले 116 सालों में सबसे अधिक गर्म रहा।
मौसम विभाग ने कहा कि देश का पश्चिमोत्तर हिस्सा सबसे अधिक प्रभावित रहेगा जहां तापमान सामान्य से एक डिग्री से भी ज्यादा रहेगा। देश के बाकी हिस्से में तापमान सामान्य से उपर रहेगा। आईएडी ने कहा, सामान्य तापमान से एक डिग्री ज्यादा तक तापमान देश के सभी मौसमसंबंधी उपसंभागों में बने रहने की संभावना है। पश्चिमोत्तर भारत अपवाद है जहां तापमान सामान्य से एक डिग्री से भी ज्यादा रह सकता है। गर्मी के प्रकोप वाले मुख्य क्षेत्रों में सामान्य से अधिक प्रतिकूल स्थितियां रहने की संभावना है।
सामान्य से अधिक तामपान वाले क्षेत्र में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना शामिल हैं। लू वाले मूल क्षेत्र में मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, महराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र और आंध्रप्रदेश आते हैं।