HomeUncategorizedकलर बताएंगे आपके बच्चे की स्वभाव, जानिए कैसे

कलर बताएंगे आपके बच्चे की स्वभाव, जानिए कैसे

कई बार होता है कि हम अपने बच्चे या फिर किसी दूसरे बच्चे से मिलते है, तो हम उसके व्यक्तित्व और स्वभाव के बारें में बिल्कुल भी नहीं जानते है। जिन्हें जानने के लिए हमें काफी मेहनत भी करनी पड़ती है। कई बार मेहनत करने के बाद भी रिजल्ट निकल कर सामने नहीं आता है।

आप ये बात नहीं जानते होगे कि उसके रंगो की चाहत आपको उसके व्यक्तित्व से मिला सकती है। आप उसके स्वभाव को भी अच्छी तरह से जान सकते है। जानिए कैसे रंगो के इस्तेमाल से आप बच्चे के स्वभाव को जान सकते है।

‘612-लीग’ की चीफ क्रियेटिव डाइरेक्टर मोहिका इंद्रायन ने बताए रंगों से बच्चों के व्यक्तित्व को जानने के कुछ तरीके।

लाल रंग
इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे जीवन को भरपूर आनंद के साथ जीना पसंद करते हैं और उन्हें प्रकृति से बेहद प्यार होता है। बड़े कदम उठाने या फैसले लेने में वे हिचकिचाते नहीं है और हर पल ऊर्जा तथा रोमांच से भरे रहते हैं।

नीला रंग
इस रंग से लगाव रखने वाले बच्चे शांत स्वभाव के होते हैं और अपनी मंजिल को पाने के लिए वह बड़े रास्ते तय करना भी जानते हैं।

गुलाबी रंग
यह रंग विशेषकर लड़कियों को बेहद पसंद होता है। यह मासूमियत और प्रकृति से लगाव को दर्शाता है। इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे दान आदि कार्यो में रुचि रखते हैं।

 

पीला रंग
इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे तर्कसंगत होते हैं और जीवन के प्रति अपनी सोच के साथ बने रहते हैं। ये बच्चे कल्पनाशील भी होते हैं।

काला रंग
मजबूत इरादों वाले और अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध बच्चों का पसंदीदा रंग काला होता है। इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे अपनी सोच को लेकर सख्त मिजाज होते हैं और किसी भी रेस को जीतने के लिए बड़ा कदम उठाने से शर्माते नहीं हैं। वे सुंदरता और कभी न खत्म होने वाली शैली पर अधिक विश्वास रखते हैं।

हरा रंग
हरे रंग को पसंद करने वाले बच्चे आत्मविश्वास से भरे और आकर्षक व्यक्तित्व केहोते हैं। वे किसी भी क्रम में आगे रहने के लिए अवसरों की तलाश करते हैं और किसी भी प्रकार की चुनौती का सामना करने से नहीं घबराते।

नारंगी रंग
मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखने वाले और किसी भी माहौल में घुल-मिल जाने वाले बच्चों का पसंदीदा रंग नारंगी होता है। ऐसे बच्चों के प्रति हर किसी को लगाव होता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular