Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुरादाबाद ब्रेकिंग# पोलिंग बूथ के अंदर बरामद हुए 100 से ज्यादा मोबाइल..

मुरादाबाद ब्रेकिंग# पोलिंग बूथ के अंदर बरामद हुए 100 से ज्यादा मोबाइल..

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है. कई जगह शांतिपूर्ण मतदान के बीच कुछ जगह छिटपुट घटनाएं होने की भी सूचना है.

मुरादाबाद में डीएम और एसएसपी ने बिलारी क्षेत्र का दौरा किया, जहां पोलिंग एजेंटों और मतदाताओं से 100 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए गए. पोलिंग बूथ के अंदर एजेंट मोबाइल लेकर पहुंचे थे.

वहीं बरेली के एसवी इंटर कॉलेज बूथ पर दरोगा और बीएसएफ के जवान में झड़प हो गई. इस दौरान एसपी ने आरोपी दरोगा को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया.

संभल के ही गुन्नौर के बूथ-57 पर हंगामे की खबर है. यहां ग्रामीणों ने बीएलओ पर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाया है और मतदान का बहिष्कार कर दिया है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular