उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वोट डालने के बाद दावा किया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ही बनेगी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पर उत्तराखंड को देने के लिए कुछ नही और कांग्रेस के पास विकास का एंजेंडा।

सीएम रावत ने सीधे मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम ने लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा बीजेपी की प्रचार नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ही धनवान हैं, बाकि सब कंगाल।
सीएम रावत ने उम्मीद जताते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता को पता है कि कांग्रेस ने प्रदेश में तरक्की के दरवाजें खोले है। बागियों पर तंज कसते हुए हरीश रावत ने कहा कि इस चुनाव में प्रदेश की जनता बागियों औऱ दल-बदल करने वालों की पिटाई करेगी। उन्होंने दावा किया कि सारे बागी चुनाव हारेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रदेश में उनकी पार्टी 45 से अधिक सीटों पर विजय पताका लहराने वाली है।
Изучаешь языки? английский онлайн обучение в YES Center — удобный формат для тех, кто ценит своё время. Занимайтесь из дома по гибкому графику с опытными преподавателями. Интерактивные уроки и живое общение помогают двигаться к цели без поездок и пробок.