लाल शहीद लांस नायक रघुवीर सिंह को शहीद लांस नायक रघुवीर सिंह को आज उनके पैतृक गांव मैखोली में रामगंगा घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी। बता दे कि लांस नायक रघुवीर सिंह जम्मू कश्मीर में आंतकियों से लड़ते हुए शहीद हुए।
इससे पहले सोमवार को शहीद लांस नायक रघुवीर का पार्थिव शरीर चमोली जिले के गैरसैंण में स्थित उनके पैतृक गांव मैखोली लाया गया था। तिरंगे में लिपटे रघुवीर सिंह का शरीर जैसे देखा तो हर किसी की आंखें नम हो गई।