देहरादून: कांग्रेस ने पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ रहे नेताओं के खिलाफ कड़ा रूख अपना लया है। गुरुवार को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 24 बागी नेताओ को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।
निष्कासित होने वाले नेता पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महामंत्री आर्येन्द्र शर्मा, रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल, लक्ष्मण सिंह नेगी, नवीन बिष्ट, हाजी नूर हसन, मैडम रजनी रावत, रामसिह कैड़ा, गोपाल चमोली, मुरारीलाल खंडवाल, विजयपाल सिंह रावत, जितेन्द्र तिवाडी, बृज रानी, रवीश भटीजा, केएल आर्या, हरेंद्र सिंह बोरा, देवकीनंदन शाह, रेणु बिष्ट, कुबेर सिंह कठायत, प्रकाश चन्द रमोला, विपुल जैन, अर्जुन सोनकर, टीसी भारती और सारिका प्रधान हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि पार्टी अनुशासन को हर हाल में कायम रखा जायेगा। चाहे व्यक्ति कितने ही बड़े पद पर हो, अनुशासनहीनता बर्दास्त न की जायेगी।