Homeराज्यदिल्लीआईयूएमएल के नेता ई.अहमद का निधन,पीएम ने व्यक्त किया शोक..

आईयूएमएल के नेता ई.अहमद का निधन,पीएम ने व्यक्त किया शोक..

e ahmad

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद और आईयूएमएल के नेता ई. अहमद के निधन पर आज शोक प्रकट किया और कहा कि उन्हें मुस्लिम समुदाय को सशक्त बनाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा.

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अत्यधिक कर्मठता के साथ देश की सेवा करने वाले दिग्गज नेता श्री ई. अहमद के निधन से दु:खी हूं. मैं संवेदनाएं प्रकट करता हूं.’’

उन्होंने कहा कि अहमद ने केरल की प्रगति के लिए अहम प्रयास किए और पश्चिम एशिया के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय है.

मोदी ने कहा, ‘‘श्री ई. अहमद को मुस्लिम समुदाय के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास करने के लिए याद किया जाएगा.’’ 78 वर्षीय अहमद का यहां आरएमएल अस्पताल में कल देर रात निधन हो गया था.

केरल के मल्लपुरम से सांसद अहमद को कल उस समय दिल का दौरा पड़ा था जब राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular