
उत्तराखंड की फिजा ही ऐसी है जो एक बार आ जाए वो बार बार आना चाहे। सूत्रों से खबर है कि राष्ट्रपति प्रणव मुर्खजी 29 जनवरी को देहरादून आने वाले हैं। और दो तीन यहां समय व्यतीत करेंगे। अभी तक इस खबर की पुष्ट्रि अधिकारिक तौर पर नही की है जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति निवास यानी उनके आशियाना भवन को सवांरने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति निवास पर ही हैलीपैड बनाने की तैयारी हो रही है। राष्ट्रपति सीधे आशियाना में ही उतरेंगे।
खबर तो यह भी है कि प्रणव दा मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में भी शिरकत कर सकते है।
