Homeराज्यउत्तर प्रदेशएटा में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में 24 बच्चों की...

एटा में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में 24 बच्चों की मौत!

bus

नई दिल्‍ली: उत्‍तर प्रदेश के एटा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां एक स्‍कूल बस और ट्रक की टक्‍कर हो गई, जिसमें 24 बच्चों की मौत की आशंका है. यह दुर्घटना अलीगंज रोड पर हुई है.वहीं, कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.  जिनका इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है.

etah-school-bus-accident_650x400_41484802502

 

उत्‍तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद भी ट्वीट कर इस घटना के बारे में जानकारी दी है. उन्‍होंने कहा है कि घायलों को बचाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं.

अलीगंज के एसडीएम मोहन सिंह का कहना है कि हादसे में करीब-करीब 40 बच्चे जख्मी हैं. जिनका इलाज अलीगंज के सरकारी अस्पताल और एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में चल रहा है. तीन बच्चों को उनके गार्जियन इलाज के लिए बाहर ले गए हैं. मोहन सिंह का कहना है कि जो बच्चे गंभीर रुप से घायल हैं उन्हें सैफई भेजा जा रहा है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular