Homeराज्यउत्तर प्रदेशफिर बिफरे मुलायम कहा- अखिलेश ने मुसलमानों की अनदेखी की है

फिर बिफरे मुलायम कहा- अखिलेश ने मुसलमानों की अनदेखी की है

images (26)

आज मुलायम सिंह ने मुस्लिम कार्ड चलते हुए बेटे अखिलेश यादव को मुस्लिम विरोधी ही बता दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुलायम ने अखिलेश को जमकर सुनाया और कहा कि वह (अखिलेश) मेरी बात सुनने को ही तैयार नहीं हैं। आज मुलायम सिंह ने मुस्लिम कार्ड चलते हुए बेटे अखिलेश यादव को मुस्लिम विरोधी ही बता दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुलायम ने अखिलेश को जमकर सुनाया और कहा कि वह (अखिलेश) मेरी बात सुनने को ही तैयार नहीं हैं।

बेटे की ‘नाफरमानी’ पर मुलायम ने अपना दर्द बयान करते हुए कहा, “अखिलेश यादव को मैंने तीन बार बुलाया लेकिन आए और बिना मेरी बात सुने चले गये.”

बेटे की बेरुखी से परेशान मुलायम ने अब अखिलेश के खिलाफ सियासी चाल चलनी भी शुरू कर दी है. समाजवादी पार्टी के कोर वोटर मुसलमानों को अखिलेश के खिलाफ भड़काने की कोशिश करते हुए पिता मुलायम ने बेटे पर बड़ा आरोप मढ़ा है.

संबोधन के दौरान मुलायम सिंह यादव के सामने कई कार्यकर्ता रो रहे थे। कार्यकर्ताओं ने मुलायम से कहा कि साइकिल बचा लो नेताजी, आप बड़े हैं। इस पर मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नाटक मत करो। मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब चार बजे चुनाव आयोग का फ़ैसला आएगा तो पता चलेगा कि क्या होगा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular