Homeसमाचारविस चुनाव से पहले बीजेपी के लिए बड़ी खुशखबरी..!

विस चुनाव से पहले बीजेपी के लिए बड़ी खुशखबरी..!

bjp-flag_story_647_051016025911

नई दिल्ली: चुनावी माहौल के बीच बीजेपी के लिए अच्छी खबर ये है कि मध्य प्रदेश में तीन स्थानीय निकाय पर हुए चुनाव में उसे को जीत मिली है. हरदा, मांडव और अमरकंटक नगर परिषद अध्यक्ष पद पर बीजेपी की जीत हासिल हुई है.

मांडव नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर बीजेपी की मालती गांवर ने जीत हासिल की है। यहां से बीजेपी के 12 पार्षद भी जीते हैं। वहीं अमरकंटक का नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव बीजेपी की प्रभा पनारिया ने जीता है। यहां से 11 पार्षद भी बीजेपी के जीते हैं। हरदा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में बीजेपी के सुरेन्द्र जैन 13000 वोट से जीते हैं। यहां 35 पार्षदों में 30 बीजेपी के, 4 कांग्रेस के और 1 निर्दलीय की जीत हुई है।

 

नोटबंदी के महाराष्ट्र, गुजरात और चंडीगढ़ के स्थानीय चुनावों में भी बीजेपी का ही परचम लहराया था। चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव में बीजेपी को 26 में से 21 वार्डों पर जीत दर्ज की। 27 नवंबर को गुजरात में भी स्थानीय निकायों के उपचुनाव हुए थे। यहां बीजेपी ने 126 में से 109 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस को सिर्फ 17 सीटें मिलीं। पहले यहां बीजेपी के पास 64 सीटें थीं और कांग्रेस के पास 52 सीटें थीं। महाराष्ट्र में भी बीजेपी ने अच्छी खासी बढ़त हासिल की थी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments