Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मसूरी में बर्फ गिरने से सैलानियोंं के चेहरे खिले,दून मे जोरदार बारिश

मसूरी में बर्फ गिरने से सैलानियोंं के चेहरे खिले,दून मे जोरदार बारिश

06_01_2017-06dunwinter

शुक्रवार को मौसम ने एकाएक करवट बदली।केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले की ऊंची पहाड़ियों पर भी बर्फबारी की सूचना है। मौसम के मिजाज से पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं शाम ढलने के बाद मसूरी में भी बर्फ गिरने से सैलानियोंं के चेहरे खिल गए हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को मौसम में बदलाव शुरू हो गया। शाम के समय आसमान काले बादलों से घिर गया । देहरादून समेत कई जगहो पर जोरदार बारिश हो रही है। जिससे पारा लुढक गया है और कड़ाके की ठंड पर रही है। संभावना जताई जा रही है कि अगले 24 घंटे भी हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ेगी और बारिश होगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2