Homeसमाचारडिप्रेशन: आपको तो नही,ऐसे करे पहचान ...!

डिप्रेशन: आपको तो नही,ऐसे करे पहचान …!

depression-sillhouette-735-0525cfdb00506a249a05258ecfe57b5d

डिप्रेशन भले ही एक मानसिक स्थिति है लेकिन इसके कुछ शारीरिक लक्षण भी होते हैं। मानसिक लक्षणों के साथ-साथ अगर इन शारीरिक लक्षणों पर भी ध्यान दिया जाए तो डिप्रेशन की पहचान करना और उसका इलाज करना काफी आसान हो जाएगा।

डिप्रेशन से जूझ रहा शख्स अक्सर उदास रहता है, निराश रहता है और नकारात्मक सोच रखने लगता है। हॉर्मोन्स का संतुलन बिगड़ना, आनुवांशिकता, काम का दबाव, रिश्तों का तनाव, खराब माहौल और अकेलापन इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं।

अगर डिप्रेशन की पहचान शुरुआती समय में ही कर ली जाए तो इससे छुटकारा पाना आसान है लेकिन अगर इसे लंबे समय से इग्नोर किया जा रहा है तो यह खतरनाक भी हो सकता है। डिप्रेशन से जूझ रहे शख्स की पहचान उसकी मानसिक स्थिति के आधार पर तो की ही जा सकती है, इसके अलावा कुछ शारीरिक लक्षण भी होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज न करें।

1. पीठ में दर्द
डिप्रेशन में ज्यादातर लोगों को पीठ दर्द की शिकायत हो जाती है। दरअसल, इस दौरान पीठ के अंतिम छोर की मांस-पेशियों में खिंचाव आ जाता है और वे सख्त हो जाती हैं। इस वजह से दर्द की शिकायत हो जाती है।

2. गर्दन का अकड़ जाना
डिप्रेशन से जूझ रहे कई लोगों को गर्दन में अकड़ की शिकायत भी हो जाती है। ऐसा मांसपेसियों में खिंचाव की वजह से होता है। कई बार यह डिप्रेशन की दवा के साइड-इफेक्ट की वजह से भी होता है।

3. वजन का घटना-बढ़ना
डिप्रेशन से जूझ रहे शख्स के वजन पर इसका साफ असर नजर आता है। कई बार तो ऐसे लोगों का वजन बहुत कम हो जाता है तो कई बार बहुत अधिक बढ़ जाता है।

4. थकान
डिप्रेशन से जूझ रहा रहा शख्स हर समय थकान का अनुभव करता है। न तो किसी काम को करने में उसका मन लगता है और न ही वह खुद को फीजिकली फिट फील कर पाता है।

5. स्किन ऐलर्जी
कई बार त्वचा पर चकत्ते पड़ जाते हैं। जलन होना, खुजली होना भी इसके कई लक्षणों में से एक हैं।

6. दांत खराब हो जाना
एक हालिया अध्ययन में कहा गया है कि डिप्रेशन से जूझ रहे शख्स को अक्सर दांत से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular