Homeराज्यउत्तराखण्ड5 जनवरी को सीएम का दिल्ली में हल्ला बोल,बैठेंगे उपवास पर..

5 जनवरी को सीएम का दिल्ली में हल्ला बोल,बैठेंगे उपवास पर..

Harish Rawat is greeted as he takes charge as Union Minister of Water Resources in New Delhi on Tuesday.Express photo by Renuka Puri

भागीरथी मास्टर प्लान के खारिज होने से उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत केंद्र के विरोध पर उतर आए है। सीएम ने गुस्सा जाहिर करते हुए दिल्ली में धरना देने का फैसला किया है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान वो उपवास करेंगे।
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि भागीरथी मास्टर प्लान को खारिज करना उत्तराखंड के हितों से खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड को लेकर मनभावन बातें करती है और जब करने का समय आती है तो हाथ खड़े कर लेती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के इस फैसले से प्रदेश आहत हुआ है। जिसके विरोध में वह 5 जनवरी को दिल्ली में प्रदर्शन करते हुए उपवास करेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एनजीटी ने प्रदेश का भागीरथी मास्टर प्लान को खारिज कर दिया था।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular