Homeसमाचारबड़ी खबर :अब आपके अकांउट में आएंगे 8 लाख रूपए!

बड़ी खबर :अब आपके अकांउट में आएंगे 8 लाख रूपए!

railway-top-img

भारतीय रेल अक्सर अपनी कसौटी पर खरी भले ही न उतरती हो पर ये खबर सुनकर आप भारतीय रेल की सराहना किए बिना रह नही पाएंगे। आने वाले नए साल में रेलवे आपको कुछ छोटे बड़ा तोहफा देने के मूड में है। जिससे लोगों की यात्रा आरामदायक और सुकून वाली हो जाए।

 

रेलवे बोर्ड  एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके मुताबिक, वैध टिकट पर ट्रैवल करने वाले पैसेंजर की ट्रेन एक्सीडेंट में मृत्यु होने पर उसके परिजनों को मिलने वाली मुआवजा राशि 4लाख रुपए की बजाय 8 लाख रुपए होगी। इसके अलावा ट्रेन एक्सीडेंट में अगर किसी व्यक्ति के चेहरे पर गंभीर चोटें आती हैं या एक्सीडेंट के दौरान कोई रेल पैसेंजर दिव्यांग हो जाता है,तो वह भी 8 लाख रुपए की मुआवजा राशि का हकदार होगा। घायलों और मृतकों के परिजनों को ये राशि रेलवेज क्लेम ट्रिब्यूनल (आरसीटी) के जरिए मिलेगी।

और भी है कई सुविधाएं….

 

टिकट पर 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा फ्री

रेलवे ने प्रत्येक ई-टिकट पर फ्री दुर्घटना बीमा का प्रावधान किया है। पहले रिजर्वेशन कराते वक्‍त प्रत्‍येक यात्री से एक रुपए यानी (92पैसा) काट लिया जाता था। लेकिन,रेलवे इसके लिए आपसे अब पैसा नहीं लेगी और यह बीमा आपको अब फ्री में देगी। रेलवे इसके तहतकिसी यात्री की मौत पर उसके परिजनों को10लाख रुपए का बीमा मुआवजा देगी। साथही यात्रा के दौरान अगर ट्रेन हादसे में किसी यात्री की मृत्यु हो जाती है,तो उसके परिजन को‘रेलवे बीमा मुआवजा’ का 10 लाख रुपए और‘एक्‍सीडेंट मुआवजा’का8लाख रुपए को मिलाकर कुल18लाख रुपए की रकम मि‍लेगी।

 

सीनियर सिटीजन के लिए आधार जरूरी

सीनियर सिटीज़न को रियायती टिकट के लिए रेलवे 1अप्रैल,2017 से आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। अगर वरिष्‍ठ नागरिक रेलवे किरायों में छूट पाना चाहते हैं या पहले से इसका लाभ ले रहे हैं और इस छूट को आगे भी जारी रखना चाहते हैं,तो उनको अपना आधार कार्ड हर हाल में बनवा लेना चाहिए। क्‍योंकि,अगले साल से रियायती दर पर ट्रैवलके लिए वरिष्ठ नागरिकों को रिजर्वेशन के दौरान आधार कार्ड उपलब्ध करवाना अनिवार्य हो जाएगा। रेलवे का यह नियम काउंटर से टिकट लेने और ई-टिकट दोनों पर लागू होगा।

रेलवे काउंटर से टिकट पर कैश का झंझट होगा खत्म

डिमोनेटाइजेशन के बाद जहां सरकार अब हर स्तर से कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। वहीं,रेलवे ने भी इसमें अपना योगदान देने के साथ पैसेंजर को कोई असुविधा न हो इसके लिए कदम उठाया है। जिसके तहत रेलवे हर डिविजन में फेज वाइज पीओएस(PoS)मशीनें लगा रही है। ताकि,रेलवे काउंटर से भी डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट स्वीकार की जा सके। रेलवे देशभर में 10 हजार पॉइंट ऑफ सेल मशीनें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)के साथ मिलकर रेलवे स्टेशनों के समीप टिकट काउंटरों पर लगाएगी जिसकी शुरुआत दिल्ली में शुरू हो गई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular