Homepunjabनगर निगम चुनाव में बीजेपी की बल्ले-बल्ले,कांग्रेस क्लीन बोल्ड...

नगर निगम चुनाव में बीजेपी की बल्ले-बल्ले,कांग्रेस क्लीन बोल्ड…

chandigarh-civic-polls_650x400_81482216833

नई दिल्ली: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन ने 26 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है. चुनाव कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा ने 20, विरोधी दल कांग्रेस ने चार, एक अकाली और निर्दलीय ने एक वार्ड में जीत हासिल की है.

अब तक चंडीगढ़ नगर निगम के 26 में से 21 सीटों के नतीजे आए हैं जिनमें बीजेपी और अकाली दल को 17 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस महज़ तीन सीटों पर सिमट गई है. एक सीट निर्दलीय की झोली में गई है.

चंडीगढ़ में जीत पर बीजेपी अक्ष्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे हों या स्थानीय चुनाव के नतीजे, सभी में बीजेपी की जीत बताती है कि नोटबंदी के फैसलै पर जनता उनके साथ है.

इससे पहले, चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर ने कहा, ”ये मोदी जी की जीत है. हम लोगों ने मोदी सरकार की योजनाओं को अच्छे से लागू किया. नोटबंदी के समर्थन में लोगों ने वोट दिया है.” उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम भी अब कांग्रेस मुक्त है. भगवान करे ऐसी ही जीत पंजाब चुनाव में भी मिले.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular