Homeसमाचारकालेधन के साथ सलमान खान समेत चार अन्य गिरफ्तार...

कालेधन के साथ सलमान खान समेत चार अन्य गिरफ्तार…

2000-huge-cash-580x374

पूरा देश जहां कैश की किल्लत से जूझ रहा है। वहीं हर दिन लाखो की गिनती में नए नोटो बरामद किए जा रहे है। ताजा मामला मुबंई का है। जहां पुलिस ने चेकिंग के दोरान ए कार से 1 करोड़ 40 लाख की रकम बरामद की है। पुलिस ने कार चला रहे युवक सलमान खान के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उस गाड़ी को भी जब्त कर लिया है जिसमें रकम ले जाई जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की शाम को अंधेरी में जुहू धारा कॉम्प्लेक्स के पास एक टोयटा कार की चेक्रिग के दौरान नोट बरामद किए गए। कार से पुलिस ने 1 करोड़ चालीस लाख की रकम बरामद की है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें कार चला रहा सलमान समेत और तीन अन्य शख्स शामिल है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पर किसी ने अभी तक यह नही बताया कि नयी करेंसी में इतनी बड़ी रकम उनके पास कहां से आयी। शुरूवाती जांच में ये पता चला हे कि चारो लोग नए पैसों से सोना खरीदने जा रहे थे।

वहीं उत्तर प्रदेश के नोएडा में 2000 के नए नोटों की 9 गड्डियां – यानी कुल 18 लाख रुपए बरामद हुए हैं. यूपी एटीएस की टीम ने हरियाणा के रहने वाले 3 लोगों को इस काले कैश के साथ हिरासत में लिया है. ये लोग एक टोयटा कार में सवार थे. पुलिस के मुताबिक ये लोग कारोबारी हैं और शक है कि ये लोग नोट बदलवाने के लिए आए थे.

हैदराबाद में पुलिस ने 4 लोगों के पास से 12 लाख रुपए बरामद किए हैं. ये पूरी रकम 2000 की नई करेंसी में थी. पुलिस के मुताबिक ये लोग कमीशन पर पुराने रकम बदलने का काम करते थे. नए नोटों के अलावा पुलिस को इनके पास से 6 मोबाइल फोन भी मिले. पुलिस के मुताबिक ये लोग कपड़ा कारोबारी हैं लेकिन नोटबंदी के बाद से पैसा बनाने के खेल में लगे थे. इस बात की जांच की जा रही है कि उन्हें इतनी बड़ी मात्रा में नई करेंसी कहां से और किससे मिली.

वडोदरा पुलिस ने 3 लोगों के पास से 13 लाख 76 हजार रुपए बरामद किए. इसमें से 12 लाख 82 हजार के नए नोट थे. 18 लाख रुपए के नए नोट, 100-100 के नोटों की गड्डियों में 12 लाख रुपए और ढाई किलो सोने के बिस्किट. आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि ये बरामदगी एक दर्जी की दुकान से हुई है. चंडीगढ़ में महाराजा टेलर्स नाम की एक दुकान में हाई क्वालिटी के कपड़े सिलने का दावा किया जाता है लेकिन प्रवर्तन निदेशालय की टीम यहां पहुंची तो यहां कालेधन का खजाना मिला.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments