HomeUncategorizedअब हर घर दिखेगा सुदंर,Try करे ये Simple Tips...

अब हर घर दिखेगा सुदंर,Try करे ये Simple Tips…

decormeta-main

नई दिल्ली: घर के लिविंग रूम को विंटर्स के अनुकूल बना लें और इसमें मौसम के अनुसार बदलाव करें, ताकि सर्दियों में आपको लिविंग रूम में गर्माहट का आहसास हो और घर आने वाले मेहमान भी आपके लिविंग रूम की तारीफ करें. एड्रेस होम (इंटीरियर ब्रांड) के फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर रजत सिंघी ने लिविंग रूम को सजाने के लिए ये पांच सुझाव दिए हैं :

  • सोफा और कुर्सियों को दीवारों के साथ लगा कर रखने से बचें. इन्हें सेंटर टेबल या लकड़ी से बने कॉफी टेबल के आसपास रखें. यह आपके घर को आरामदायक सहज माहौल देगा.
  • अगर आपका घर बड़ा है तो फिर आप टेबल और सोफे के बीच अच्‍छा स्‍पेस छोड़ सकते हैं. इंटरनल सजावट के लिए कलरफुल गद्देदार सोफा सेट के साथ वुडन टेबल को रखें. डिजाइनर सोफे और कालीन से भी आप अपने ड्राइंग रूम को सजा सकते हैं.
  • गर्माहट देने के लिए दीवारों की पेंटिंग दो टोन वाले रंगों से कराएं. सर्दियों में आप गर्म रंगों जैसे रेड, यैलो, क्रीम, पर्पल आदि रंगों से दीवारों को पेंट करा सकते हैं. खुशनुमा माहौल को दर्शाने वाले रंग व्‍हाइट या ग्रीन भी पेंट करा सकते हैं.
  • लिविंग रूम में रोशनी होना भी जरूरी है, इसके लिए विंटर्स के दौरान आप कमरे में छोटे-छोटे लाइट्स के जरिए लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही गर्माहट भी ला सकते हैं. लिविंग रूम की छत पर लाइट्स, फ्लोर लैंप या टेबल लैंप के जरिए लाइट्स की उचित व्यवस्था कर आप लिविंग रूम की शोभा बढ़ा सकते हैं. आकर्षक और खुबसूरत कैंडल्‍स से आसपास का माहौल सहज और खुशनुमा बन जाता है.
  • गर्म कवर वाले पिलो, प्रिंटेड कुशन आदि स्वेटर की तरह गर्माहट महसूस कराते हैं. सर्दियों में टाइल्स लगे फर्श काफी ठंडे होते हैं, इसलिए गर्म पायदान या कोई गर्म कपड़ा फर्श पर डाल दें.
  • फैमिली फोटो को लिविंग रूम की दीवार पर लगाएं. आप फोटो गैलरी बना कर अपने कॉफी टेबल पर भी रख सकते हैं. अलमारी में किताबें या यादगार चीजों को रखें. कमरे के कोनों में लकड़ी से बने स्टैंड या प्लांट रखें जिससे आपका कमरा सबसे आकर्षक लगे.
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular