Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून मैराथन“ का शुभारम्भ, युवा दौड़ ड्रग्स के खिलाफ...

देहरादून मैराथन“ का शुभारम्भ, युवा दौड़ ड्रग्स के खिलाफ…

dehradun-marathon-11-12-2016-1481436508_storyimage

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस की ओर से  “देहरादून मैराथन“ का शुभारम्भ किया और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। मुख्यमंत्री हरीश  रावत ने भी मैराथन में प्रतिभाग कर हजारों की संख्या में आए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि अब हर साल 11 दिसम्बर को “देहरादून मैराथन“ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज की देहरादून की दौड़ ड्रग्स के खिलाफ है, करप्शन के खिलाफ है। हमारे युवा दोस्तों को इसे ड्रग्स व करप्शन के खिलाफ जंग में बदलना है। हमें कर्मनिष्ठ समाज का भी संकल्प लेना है।
केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि देहरादून मैराथन देश व दुनिया की जानी मानी मैराथन में अपना स्थान बनाएगी। 16 दिसम्बर को देहरादून में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम का शुभारम्भ कर दिया जाएगा।

प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम का संचालन एडीजी अशोक कुमार ने किया। ओलम्पियन मनीष रावत, डीजी अनिल रतूड़ी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

ये हैं विजेता

  • 21किमी ओपन पुरुष वर्ग में हैदराबाद के शंकरमान थापा प्रथम, बलिया के अनिल कुमार द्वितीय और हरी सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
  • 21किमी ओपन महिला वर्ग में लखनऊ की मोनिक चौधरी प्रथम, लुधियाना की अमनदीप कौर द्वितीय और मुजफ्फरनगर की अर्पित सैनी तृतीय स्थान पर रही।
  • 7 किमी ओपन पुरुष वर्ग में उत्तराखंड पुलिस के मुकेश रावत प्रथम, पौंटा साहिब के पंकज द्वितीय और साई सेटर काशीपुर के मोहन सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
  • 7किमी ओपन महिला वर्ग में ग़ाज़ियाबाद की नेहा प्रथम, शामली की नेहा पंवार द्वितीय और दिल्ली की जयंती थपलियाल तृतीय स्थान पर रही।
  • 7किमी 45प्लस पुरुष वर्ग में एलबीएस अकादमी मसूरी के राजकुमार, नैशविला रोड के जीतेन्द्र गुप्ता और मनोज कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
  • 7 किमी महिला वेटरन वर्ग में उत्तराखंड पुलिस की विजया चौधरी पहले, शशि बडोला दूसरे और डॉ.अलकनंदा अशोक तीसरे स्थान पर रही।
  • 7किमी अंडर 18 बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज के शुभम राणा, पवन कुमार और अनु कुमार क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
  • 7किमी अंडर 18 बालिका वर्ग में खटीमा की पारवती प्रथम, प्रियंका द्वितीय और सुल्ताना तीसरे स्थान पर रही।
  • 21किमी वेटरन वर्ग में दिनेश कुमार, जगदीश राणा और लाल सिंह विजेता रहे।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular