Homeसमाचारलाखों समर्थकों की मौजूदगी में मरीना बीच पर जयललिता को दी गई...

लाखों समर्थकों की मौजूदगी में मरीना बीच पर जयललिता को दी गई अंतिम विदाई

545-pm-1

चेन्‍नई: जयललिता के निधन पर पूरा तमिलनाडु मातम में है, हर तरफ शोक की लहर है. देश ने एक बड़ा नेता खो दिया है. 75 दिन अस्पताल में रहने के बाद जयललिता ने चेन्नई के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली. जयललिता के पार्थिव शरीर को मरीना बीच पर उनके राजनीतिक गुरू एमजी रामचंद्रन की समाधि के पास दफनाया गया.

इससे पहले, जयललिता की अंतिम यात्रा राजाजी हॉल से शुरू होकर मरीना बीच तक पहुंची थी, और पूरी यात्रा के दौरान सैकड़ों लोग उस वाहन के साथ-साथ चलते रहे, जिसमें जयललिता को मरीना बीच ले जाया जा रहा था. जयललिता के लाखों समर्थक अपनी लोकप्रिय नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मरीना बीच पर जमा हुए थे, और उनकी करीबी सहयोगी रहीं शशिकला ने अंत्येष्टि की सभी रस्में पूरी कीं.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular