Homeराज्यदिल्लीपीएम, राष्ट्रपति, सोनिया, राहुल,सहित अन्य राजनेताओं ने जयललिता के निधन पर जताया...

पीएम, राष्ट्रपति, सोनिया, राहुल,सहित अन्य राजनेताओं ने जयललिता के निधन पर जताया शोक

jay

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, केन्द्रीय मंत्रियों, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अन्य नेताओं ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन पर शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

जयललिता का सोमवार की रात चेन्नई में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया.

तमिलनाडु राजनीति की दिग्गज नेता के निधन पर शोक जताते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा, ‘‘तमिलनाडु की मुख्यमंत्री कुमारी जयराम जयललिता के दुखद निधन पर तहे दिल से शोक.’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयललिता के निधन की खबर मिलने पर ट्वीट किया, ‘‘जयललिता के निधन पर बहुत दुखी हूं. उनके निधन ने भारतीय राजनीति में बड़ा शून्य पैदा किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन असंख्य मौकों को हमेशा संजोकर रखूंगा जब मुझे जयललिता जी के साथ बातचीत का अवसर मिला. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’’

उपराष्ट्रपति अंसारी ने भी उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि जयललिता का निधन ‘‘भारत की जनता के लिए अपूरणीय क्षति’’ है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘‘मैं सेल्वी जे जयललिता के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं.’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज हमने बहुत बड़ा नेता खो दिया. महिलाएं, किसान, मछुआरे और वंचित लोगों ने उनकी आंखों से सपने देखे. हम जयललिता की कमी महसूस करेंगे.’’

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जयललिता के निधन पर शोक जताया और कहा, ‘‘वह समाज के कमजोर वर्गों की शक्तिशाली आवाज थीं.’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जयललिता के निधन पर शोक जताया.

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता एम के स्टालिन ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया मैं जयललिता के निधन पर बहुत दुखी हूं.

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular