Homeराज्यमध्यप्रदेशतीन तलाक से पीड़ित मां ने Chief जस्टिस को खून से खत...

तीन तलाक से पीड़ित मां ने Chief जस्टिस को खून से खत …

uk-college-bans-muslim-students-from-wearing-veils-1378848689-7433

देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक मुस्लिम महिला ने तीन तलाक के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जीफ जस्टिस को खून से खत लिखा है और न्याय की मांग की है.

देवास जिले के दत्तोतर गांव की शबाना ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि उसकी शादी हाटपिपलिया निवासी टीपू से 25 मई, 2011 को मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुई थी, उसकी चार वर्ष की एक बेटी भी है, पति ने उसे तीन बार तलाक का नोटिस भेजकर 16 नवंबर, 2016 को दूसरी शादी कर ली.

शबाना ने आगे बताया कि उसने खून से चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को खत लिखा है . इस खत में उसने लिखा है, “वह ऐसे पर्सनल लॉ को नहीं मानती, जिससे मेरा और बेटी का भविष्य खराब हो.” उन्होंने देश के कानून में भरोसा जताते हुए लिखा है, “ट्रिपल तलाक के कानून को रद्द किया जाए और मुझे न्याय दिलाया जाए.”

शबाना ने बताया है कि उसने नर्सिंग की पढ़ाई की है और पति खेत में काम कराना चाहता था. खेत मे काम करने से मना करने पर मारपीट करता था, मैं परिवार के साथ रहना चाहती थी, मगर उसने ऐसा नहीं होने दिया. वहीं टीपू ने संवाददाताओं से कहा कि उसके परिवार ने शबाना को कई बार बुलाया, मगर वह घर आने को तैयार ही नहीं हुई. उसने आरोपों का झूठा करार दिया है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular