Homeब्रेकिंग न्यूज़नोटबंदी पर संसद में लगातार हंगामा: लोकसभा सोमवार तक स्थगित

नोटबंदी पर संसद में लगातार हंगामा: लोकसभा सोमवार तक स्थगित

rajyasabha2-580x395

नई दिल्ली: नोटबंदी को लेकर पूरे देश में हंगामा है। तो संसद भी कहां छूटने वाला। संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी में नोटबैन पर जमकर हंगामा हुआ। जिसके चलते राज्यसभा के बार बार स्थगित करने की नौबत आयी। वहीं हंगामें के चलते लोकसभा को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

राज्यसभा में बीजेपी के सांसद गुलाम नबी आजाद से माफी की मांग कर रहे हैं. दरअसल, गुरुवार को गुलाम नबी आजाद ने कथित तौर पर नोटबंदी से हुई मौतों को उड़ी हमले से जोड़ा था, जिसे लेकर बीजेपी के सांसद लगातार विरोध कर रहे हैं.

बहस करो, हंगामा नहीं- सरकार

– बीजेपी नेता वेंकैया नायडू बोले, ” कांग्रेस सदन में बहस नहीं चाहती है। इस पार्टी ने निराश किया। हमने कहा कि तुरंत चर्चा करो, हमें आपत्ति नहीं है। बहस कीजिए, हंगामा नहीं।”

– उन्होंने कहा कि राज्यसभा में एक दिन बहस हुई, विपक्ष ने सरकार की आलोचना की, कुछ लोगों ने सुझाव दिया। अचानक कांग्रेस ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले को भटकाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस के पास तथ्य और सत्य नहीं है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments