Homeराज्यदिल्लीबैंकों में नोट पहुंचाने के लिए अब हेलिकॉप्टर का सहारा...

बैंकों में नोट पहुंचाने के लिए अब हेलिकॉप्टर का सहारा…

shkti

नई दिल्ली: इकोनॉमिक अफेयर्स एडवाइजर शक्तिकांत दास ने सोमवार को बताया कि 24 नवंबर तक पेट्रोल पंप, सरकारी हॉस्पिटल समेत प्राइवेट मेडिकल स्टोर्स और बिजली कंपनी के ऑफिस में 500-1000 के पुराने नोट दिए जा सकेंगे। बैंक से एक हफ्ते में 24 हजार निकाल सकेंगे। बैंकों में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए अलग से लाइन लगेगी। आज या कल से एटीएम से 2000 के नोट भी निकलने लगेंगे।’ इस बीच आरबीआई ने बैंकों में नोट पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर को लगाया है। वहीं, 18 नवंबर तक देश के सभी नेशनल हाईवे को टोल फ्री कर दिया है।

नेशनल हाईवे 18 नवंबर तक टोल फ्री
– सरकार ने देश के सभी नेशनल हाईवे को 18 नवंबर तक टोल फ्री कर दिया है।
– इससे सुबह, इकोनॉमिक अफेयर्स एडवाइजर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- ‘लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। बैंकों में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए अलग से लाइन होगी।”

– ‘प्राइवेट बिजली कंपनी के ऑफिस और निजी मेडिकल स्टोर पर भी पुराने नोट लिए जाएंगे।’
– ‘आज या कल से एटीएम से 2000 के नोट निकलने लगेंगे।’
– ‘2 लाख इम्प्लॉइज काम पर लगे हुए हैं।’
– ‘सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि लोगों तक पैसा पहुंचे।’
– ‘एटीएम से 2500 रुपए निकाल सकेंगे। बैंक से 4500 रु बदले जा सकेंगे।’
– ‘जरूरी सेवाओं पेट्रोल पंप, सरकारी हॉस्पिटल और मेडिकल स्टोर पर 24 नवंबर तक 500-1000 के पुराने नोट लिए जाएंगे।’
– ‘बैंक से हफ्ते में 24 हजार रु. निकाल सकेंगे। दिन में 10 हजार रु. निकालने की सीमा खत्म की गई।’
– ‘ग्रामीण इलाकों में कैश तेजी से और ज्यादा पहुंचने पर जोर दिया जा रहा है। एटीएम नेटवर्क पर काम चालू है। मंगलवार तक 2000 के नए नोट निकलने लगेंगे। कई जगहों पर एटीएम से 2000 के नोट निकलने लगे हैं।’
– ‘कल देश में कुल 18 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए।’
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular