Friday, March 13, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड: इस बार सैनिकों के साथ मोदी की Happy Diwali…

उत्तराखंड: इस बार सैनिकों के साथ मोदी की Happy Diwali…

modi13

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल उत्तराखंड में सुदूर सीमाई चौकियों में से एक चौकी पर तैनात आईटीबीपी कर्मियों के साथ दीवाली मनाएंगे. नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में हर साल किसी सीमाई क्षेत्र में दीवाली मनाते हैं.

उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में साल 2014 में सियाचिन में सेना के साथ पहली दीवाली मनाई थी. पिछले वर्ष उन्होंने पंजाब में पाकिस्तान से लगे सीमाई क्षेत्र में दीवाली मनाई.

इस साल वे रविवार को चीन से लगी सीमा पर दीवाली मनाएंगे. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि वे माणा में आईटीबीपी कर्मियों के साथ दीवाली मनाएंगे, जो चीन से लगी सीमा पर भारतीय क्षेत्र का अंतिम गांव है.

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी माणा जाएंगे, जो 10 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बद्रीनाथ भी जा सकते हैं. दीवाली के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि वे इस पर्व पर सुरक्षा बलों को शुभकानाएं भेजें. उन्होंने कहा कि ऐसे संदेशों से उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2