Homeराष्ट्रीयराजनीतिक पटाखेः अमर की फुलझड़ी या मोदी बम..आपको क्या चाहिए!!

राजनीतिक पटाखेः अमर की फुलझड़ी या मोदी बम..आपको क्या चाहिए!!

sp-1-580x395

अमर सिंह की फुलझड़ी, रामगोपाल का मिर्ची बम, भाजपा की भड़ास, मोदी बम जितना चाहे देखे और बजाए, यहां सब मिलेगा। इस दिवाली राजनीति के गलियों में तो बम और फुलझड़ी जल रही है पर दिवाली में कारोबारियों की जेब भी यही राजनीतिक पार्टियां भरा रही है। जी हां इस बार बाजार में राजनीतिक नेताओं और उनकी पार्टियों के नाम से पटाखे उपलब्ध है। और दिलचस्प ये है कि ये पटाखे लोगों की पसंद बन गए है।
समाजवादी पार्टी के कलह को अभी तक सुन रहे थे। पर पटाखे कारोबारियों ने इस बार नेताओं के नाम पर पटाखे बाजार में उतारे है। जिसमें सबसे ज्यादा मोदी बम, अमर सिंह की फुलझड़ी लोगों को अपनी ओर आकर्शित कर रहे है। अमर सिह ने सपा में चाहे आग लगाई हो या न लगाई हो पर अमर सिंह की फुलझड़ी की मार्केट में खूब डिमांड है। इस फुलझड़ी के स्टीकर में दिखाया गया है कि अमर सिंह ने जिस फुलझड़ी में आग लगाई हुई है, वह मुलायम के साथ ही अखिलेश-शिवपाल और रामगोपाल सभी को जला रही है.

मुलायम परिवार के अहम नेताओं की तस्वीर के साथ समाजवादी टैग वार नाम का पटाखा भी बाजार में है. इसमें चार तरह के पटाखों को जोड़कर रखा गया है. किसी एक में आग लगाने पर चारों पटाखे जलने लगते हैं.

sp-2-300x176

पीएम मोदी के नाम का बम सर्जिकल स्ट्राइक के नाम से बाजार में है. बीजेपी की भड़ास वाले पटाखों की भी धूम है  यह पटाखा आवाज़ ज़्यादा करता है लेकिन न तो इसमें रोशनी ज़्यादा होती है और न ही आसमान में यह ज़्यादा दूर तक जाता है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular