कर्णप्रयाग-बेनीताल रोड पर दर्दनाक हादसा,3 की मौत

 

accident-in-karnprayag_1477467888

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग-बेनीताल रोड पर एक कार बेकाबू होकर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कार सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

बुधवार सुबह मारुति ऑल्टो कार संख्या यूके 11 1524 धारकोट से कर्णप्रयाग आ रही थी। कार में छह लोग सवार थे। कर्णप्रयाग बेनीताल रोड पर कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में एक 15 वर्षीय लड़की और 40 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि चार घायल थे। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।सभी घायलों का कर्णप्रयाग चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here