Homeराज्यउत्तर प्रदेशअवैध संबंधों में पत्नी बन रही थी बाधा.. पति ने की हत्या!!

अवैध संबंधों में पत्नी बन रही थी बाधा.. पति ने की हत्या!!

USA, New York State, New York City, Crime scene barrier tape

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों में बाधा बन रही पत्नी की हत्या कर उसका शव नदी में फेंक दिया और अपने डेढ़ साल के बच्चे को एक साधु को सौंप दिया.

10 दिन से लापता थी महिला

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अधकटा गांव के पास अप्सरा नदी पुल के नीचे कल शाम एक महिला का शव बरामद किया गया था. उसकी पहचान जिले के अधकटा अब्बास बेगम गांव के निवासी मोहनलाल की पत्नी 23 साल की पूनम के रूप में हुई. वह 10 दिन से लापता थी.

सू़त्रों ने बताया कि मोहनलाल गत आठ अक्तूबर को अपने डेढ़ साल के बेटे गौरव और पत्नी पूनम को अपने ससुराल ज्योत जागीर छोड़ने गया था. उसके बाद से तीनों लापता थे. मोहनलाल के भाई भोलानाथ ने तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

11 अक्तूबर को मोहनलाल पुलिस को ज्योत जागीर के जंगल में नशे की हालत में मिला था. तब उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया था. लेकिन जब पूनम के मायके वालों ने उसकी और उसके बेटे की हत्या की आशंका जताई तो शक के आधार पर पुलिस ने मोहनलाल को फिर से हिरासत में ले लिया.

पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) यमुना प्रसाद के मुताबिक पूछताछ में मोहनलाल ने बताया कि उसके अपने परिवार की ही एक महिला से नाजायज रिश्ते थे. इस बात को लेकर अक्सर उसका पत्नी से झगड़ा होता था.

मोहनलाल ने पत्नी को मायके ले जाने के बहाने उसकी हत्या कर दी और बेटा एक साधु को सौंप दिया. बहरहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular