Homeराज्यमहाराष्ट्रपश्चिमी परिधान में असहज महसूस करता हूं: पर्रिकर

पश्चिमी परिधान में असहज महसूस करता हूं: पर्रिकर

manohar-parrikar_650x400_61448818868

मुंबई: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने अपने सीधे-सादे लेकिन चर्चित पहनावे के संबंध में कहा कि वह सूट जैसे पश्चिमी परिधानों में असहज महसूस करते हैं और उनकी पोशाक पहले के रक्षा मंत्रियों से काफी बेहतर है.

उपनगर बांद्रा में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे पर्रिकर से उनके पहनावे पर सवाल किया गया था. प्रश्न करने वाले ने कहा कि सरकारी तंत्र का एक धड़ा सोचता है कि बड़े पद पर होने के बाद भी पर्रिकर का पहनावा साधारण है. पर्रिकर ने कहा, ‘मैं सूट जैसे पश्चिमी परिधान में असहज महसूस करता हूं. पिछले रक्षा मंत्री की तुलना में मेरा पहनावा काफी अच्छा है.’

उन्होंने जाहिर तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘और मैं आईआईटी से पढ़े दूसरे लोगों की तरह अपनी सादगी पर वोट नहीं मांगता.’ गोवा के मुख्यमंत्री के बाद दिल्ली में बतौर केंद्रीय मंत्री उनके कार्यकाल के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में पर्रिकर ने कहा, ‘मैं दिल्ली केवल इसलिए आया क्योंकि मुझे रक्षा मंत्रालय की पेशकश की गई. अन्यथा मैं गोवा में ज्यादा अच्छा था.’

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular