HomeUncategorizedक्या कहता है आपका आज का राशिफल

क्या कहता है आपका आज का राशिफल

surajमेष:- कामकाज ज्यादा होने से तनाव रहेगा। किसी पर कोई टिप्पणी भी सोच समझ कर ही करें।आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं।महत्वपूर्ण कार्यों की प्राथमिकता देना चाहेंगे किन्तु व्यवधान से चिढ़चिड़ाहट संभव।आज आप अपने परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे।

वृष:- दिन की शुरुआत में तनाव हावी रहेगा। सामाजिक कार्यों में संलग्न होने से कीर्ति बढे़गी। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति होने की संभावना बन रही है। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए।

मिथुन:- व्यापारिक भागीदारी में आपके किए गए निर्णय लाभदायी होंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आलस्य के कारण आप पीछे हैं। वाहन सुख मिलने की संभावना है।

कर्क:- सोचे हुए कार्य समय पर होने से राहत मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। राजनीति में पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग सफलता दिलवाने में महत्वपूर्ण रहेगा। पुराने निवेश से लाभ होगा।

सिंह:- आपकी सूझबूझ से अर्थ लाभ होगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। व्यापार में नई योजनाएं सफलता के मार्ग पर अग्रसर करेंगी। पिता से व्यवहार कमजोर होगा। संतान सुख की प्राप्ति सम्भव है।

कन्या:- समय की उपयोगिता को समझें। अनियमितता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपकी लापरवाही से कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। बहनों से मनमुटाव होगा।

तुला:- समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापार में जल्दबाजी से काम न करें। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे।

वृश्चिक:- परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज व्यापार अच्छा चलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। आपसी सलाह से व्यक्तिगत समस्या हल होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मकान दुकान से सम्बंधित अनुबंध होंगे।

धनु:- व्यापार में दूसरों पर आश्रित न रहें। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। परिवार की समस्या को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। वाणी पर संयम रखें।

मकर:- परिवार में आपको महत्त्व न मिलने से दुखी होंगे। आपके हर कार्यों की निंदा होगी। चाहे वह कार्य आपने परिवार के हित में किए हों। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे।

कुंभ:- आपकी सूझबूझ से आमदनी में वृद्धि के योग हैं। यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली होगी। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क लाभप्रद रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन:- कारोबार में रुका पैसा प्राप्त होगा। कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अवसर मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में कठोर निर्णय लेना होगा। पुराने मित्र, रिश्तेदारों से मुलाकात से आनंदित होंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular