विज़न 2020 न्यूज: कुछ दिन पहले ही हरिद्वार के होटल में प्रेमी युगल के आत्महत्या करने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि शनिवार सुबह हरिद्वार के एक होटल कमरे में फिर प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। यूपी के हाथरस से आए एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह जब बहुत देर तक प्रेमी युगल के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटलकर्मियों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस के पहुंचने पर कमरे का दरवाजा खोला गया तो युवती की लाश बिस्तर पर पड़ी थी, और युवक बेड के नीचे जमीन पर लुढ़का पड़ा था। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर कमरे का मुआयना किया तो कमरे में तीन लाइन का सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में तीन लोगों पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
फिर एक और प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, होटल के कमरे में मिला शव
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
