Homeराज्यउत्तराखण्डअभिनेत्री अलीशा के हाईप्रोफाइल ड्रामे का फिल्मी अंदाज में सुखद अंत

अभिनेत्री अलीशा के हाईप्रोफाइल ड्रामे का फिल्मी अंदाज में सुखद अंत

alishaहरिद्वार:  पांच दिन से चल रहे अभिनेत्री अलीशा खान के हाईप्रोफाइल ड्रामे का आखिरकार फिल्मी अंदाज में सुखद अंत हो गया। पति लव कपूर ने थाने में पहुंचकर अलीशा को गुलाब का फूल भेंट किया तो अलीशा भी बोल पड़ी कि वह गलत आरोप लगा रही थी। आखिरकार पति-पत्नी ने एक दूसरे को गले लगाया और टीवी सीरियल की तरह एक दूसरे का कभी साथ ना छोड़ने की कसमें खाई। आपको बता दे कि  20 अगस्त से लेकर 26 अगस्त के बीच में पांच बार हरिद्वार पहुंची अभिनेत्री अलीशा खान ने हरिद्वार जनपद के कनखल थाने पहुंचकर पति लव कपूर निवासी ज्ञान लोक कालोनी हरिद्वार पर धोखाधड़ी कर शादी करने, मारपीट एवं उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। 24 अगस्त को अलीशा खान ने पति के खिलाफ तहरीर देकर उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर अभिनेत्री ने 25 अगस्त को कनखल थाने में हंगामा भी काटा था। 25 अगस्त को अलीशा खान एवं लव कपूर के भाई कुश कपूर के बीच कनखल थाने में वार्ता हुई। जिस पर दो दिन के भीतर लव कपूर को उसके सुपुर्द करने की बात करने पर सहमति बनी थी। इसके चलते अलीशा खान हरिद्वार में ही थी। सुबह साढ़े ग्यारह बजे अलीशा खान एक बार फिर कनखल थाने पहुंची और कुछ देर बाद लव कपूर भी थाने पहुंच गया….और पांच दिन से हरिद्वार को सुर्खियों में रखने वाला हाईप्रोफाइल ड्रामे का सुखद अंत हो गया पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular