विज़न 2020 न्यूज: बागेश्वर गरुड़ में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा। बंदर ने खेत-खलियानों में आतंक तो मचा ही रखा है अब इंसानों पर भी अटैक करने लग गए। बुधवार को बंदरों के झुंड ने भेटा गांव निवासी वृद्धा पर हमला कर दिया। इसमें महिला घायल हो गई। महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि भेटा गांव निवासी देवकी देवी अपने घर के भीतर काम कर रही थी। तभी वहां बंदरों का झुंड पहुंच गया। बंदर घर के अंदर घुस गए तथा उन्होंने महिला पर हमला कर दिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे तथा उन्होंने हो हल्ला करके बंदरों को भगाया। बंदर के हमले से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। बंदरों के आतंक से लंबे समय से ग्रामीण व व्यापारी परेशान हैं। ग्रामीणों ने वृद्धा को मुआवजा देने और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
बंदरों का आतंक, घर के भीतर जाकर वृद्धा को किया घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
